Posts

Showing posts from December, 2018

इन्हें देश से क्या मतलब!

Image
इन्हें देश से क्या मतलब इन्हें तो मज़हब बीच में लाना था , जनता में फूट डाल सत्ता को बढ़ाना था। भांति - भांति भले ही रही हो यहाँ सरकार सबने उठाई धर्म की तलवार, मज़बूत कर जात पात की दीवार तोड़ा बाबरी , और किया संहार। दुनिया आगे बढ़ रही हमें अभी भी पहले की पड़ी , संसार पहुंचा मंगल पार  हमारा निपट रहा ना अयोध्या विवाद। नई कोशिशें जारी हैं वोट के दिन भारी है , योगी जी नई योजना में व्यस्त मोदी जी क्या अब भी देश विकास-कार्यरत ? कभी नाम बदला  कभी जात को बढ़ाया, क्या इन सबसे से हटा पाया  देश से गरीबी का साया ? इलाहाबाद से प्रयागराज कर इतिहास का नया ढोंग रचाया , हनुमान को दलित बताकर देखो नया बवाल मचाया। फिर होगा अब आक्रमण फिर खेले जाएंगे दाव , कभी ब्राह्मण कभी दलित भगवान भी इनकी सियासी गणित। ईश्वर को ना छोड़ा जिन्होंने वो जनता के क्या सगे बनेंगे , जन-जन को भ्रमित कर उन्हीं का पैसा होशियारी से लूटेंगे। सबको देखा , सबको मापा हमने शासन के तराज़ू पर , कोई नहीं यहां हमारा जो दृढ़ हो कल्याण के इरादों पर।